खानपुर| पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर में मानक क्लब गतिविधि के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोनल अग्रवाल ने ब्यूरो के उद्देश्यों, संगठन, मानकों, मानक क्लब की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। आयोजित लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भानु व रक्षित, द्वितीय गोविन्द, उमेश, तृतीय स्थान योगिता, मेघा, चतुर्थ स्थान पर भूपेंद्र, केशव रहे। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। जिसमें रामनिवास मीणा, प्रधानाचार्य बालचंद नागर, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना डेहरा, नरेश नागर व सदस्य उपस्थित रहे।


