पांडरवाली स्कूल में खारे पानी से हो रहे बच्चे बीमार

बाड़मेर | राउमावि पांडरवाली फागलिया में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में उपलब्ध पानी अत्यधिक खारा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मजबूरी में पानी पीना पड़ रहा है। इससे छोटे बच्चों में पेट दर्द, दस्त व उल्टी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही है। विद्यालय में अभी तक मीठे पानी या आरओ की कोई व्यवस्था नहीं है। कई विद्यार्थी घर से पानी लाकर पीते हैं, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ ने शीघ्र स्वच्छ व मीठे पानी की मांग की। – मामदान की रिपोर्ट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *