सम्मेलन में शिक्षक प्रतिनिधि लेंगे भाग

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन 19 व 20 दिसंबर को बांसवाड़ा में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बाड़मेर जिले से भी संगठन की 12 उपशाखाओं के करीब 100 शिक्षक प्रतिनिधि सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बाड़मेर के जिलाध्यक्ष कानसिंह खारा और जिलामंत्री सुनील कुमार बिश्नोई ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर गहन मंथन किया जाएगा। तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी की लंबित पदोन्नतियां पूर्ण करने, सभी संवर्गों के स्थानांतरण खोलने, नई शिक्षा नीति का पूर्ण क्रियान्वयन, वेतन विसंगतियों के निस्तारण, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने, जिला शिक्षा अधिकारी पद पर सीधी भर्ती जैसी मांगों पर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *