अब सर्दी से पड़ा पाला, पारा 3.9 डिग्री आज से शीतलहर का रेड अलर्ट

भास्कर संवाददाता|सीहोर ठंड ने आखिर असर दिखा दिया। बीती रात सीजन का सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह बीते दिन से 1.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। ठंड इतनी तेज रही कि लोगों के हाड़ तक कांप उठे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शीतलहर की चेतावनी दी है। इससे जिले में सर्दी और बढ़ेगी। तापमान और गिरा तो पाला पड़ सकता है। ठंड का असर फसलों पर भी दिखने लगा है। आलू, सब्जियां और तुअर की फसल प्रभावित होने लगी हैं। ^शीतलहर के असर से तापमान में तेजी से गिरावट होगी। हवा का रुख उत्तरी होने से पाले की संभावना बन रही है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। -डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम विशेषज्ञ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *