अहमदपुर| एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला कांकरखेड़ी स्कूल में समस्त बच्चों को सर्दी से बचने के लिए ठंड में स्वेटर, मौजा एवं टोपा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ से शाला स्कूल प्रभारी सुरेश ठाकुर, गौरीशंकर जाटव, विनीता सोनी, एवं अतिथि शिक्षक प्रियंका यादव, अंजली जाट, एवं एसएमसी अध्यक्ष करन विश्वकर्मा और पालक गण एवं बच्चे शामिल रहे।


