जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन को मिला आईएसओ प्रमाणन

रायसेन | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन को आईएसओ प्रमाणन प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को आईएसओ संस्था के अधिकारियों जितेन्द्र खंडेलवाल और योगेंद्र द्विवेदी ने प्रमाण पत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने को सौंपा। प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरकर आईएसओ प्रमाणन मिलना रायसेन के लिए गौरव की बात है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अरविंद जैन ने बताया कि वर्ष 2025 में आईएसओ प्रमाणन पाने वाला रायसेन पहला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्षिणी यादव ने कहा कि यह प्रमाणन विधिक सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है, जिससे जरूरतमंदों को बिना बाधा निशुल्क सहायता मिल सके। कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अरविंद जैन और पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *