10 साल से भगवान शिव के पात्र की भूमिका निभा रहे दुर्गा प्रसाद शर्मा

भास्कर संवाददाता | रायसेन शहर में आयोजित रामलीला मेले के तीसरे दिन, बुधवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। रामलीला में दुर्गाप्रसाद शर्मा पिछले 10 साल से भगवान शिव के पात्र की भूमिका निभा रहे हैं। शिव बारात सागर रोड स्थित पाटनदेव हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रामलीला परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। बारात में भगवान शिव सजे हुए रथ पर विराजमान होकर भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बारात में सुसज्जित रथों पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप भी विराजित किए गए थे। रायसेन की ऐतिहासिक रामलीला में कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी तीन से चार पीढ़ियां अलग-अलग पात्रों के माध्यम से मंच से जुड़ी रही हैं। इन्हीं में अर्जुन नगर निवासी 58 वर्षीय दुर्गाप्रसाद शर्मा का नाम प्रमुख है, जो पिछले एक दशक से भगवान शिव के पात्र की भूमिका निभा रहे हैं। बुधवार को नगर में निकली भव्य शिव बारात में उन्होंने शिव का स्वरूप धारण किया। दुर्गाप्रसाद बताते हैं कि उनके पिता मिश्रीलाल शर्मा रामलीला में परशुराम और दशरथ की भूमिका निभाते थे, जबकि बड़े भाई भगवतीप्रसाद शर्मा ने रावण और मेघनाथ जैसे सशक्त पात्रों को मंच पर जीवंत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *