पारा मेडिकल स्टाफ के 53 पदों पर निकली भर्ती:8 जनवरी से आवेदन, महिला-पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, हेल्थ वर्कर व एक्स-रे टेक्नीशियन के पद शामिल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पारा मेडिकल स्टाफ के 53 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, फीमेल व मेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 7 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में किसी तरह की त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो 10 से 13 फरवरी तक खुली रहेगी। शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या इंटर (साइंस) के साथ संबंधित डिप्लोमा अथवा प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 से लेवल-5 तक के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा, नर्सिंग से जुड़े पदों के लिए झारखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। जानिए किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी {दो पेपर आयोजित किए जाएंगे
पेपर-1: सामान्य ज्ञान एवं भाषा
पेपर-2: तकनीकी / ट्रेड आधारित
जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स रिक्त रेगुलर पदों का ब्योरा
महिला नर्स :2
पुरुष नर्स : 26
फार्मासिस्ट : 2
मिश्रण कंपाउंडर : 10
ड्रेसर : 8
बैकलॉग रिक्त पदों का ब्योरा
पुरुष नर्स :2
एक्स-रे टेक्नीशियन : 1

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *