कोहरा आगे भी रह सकता है, उड़ानें प्रभावित होंगी:रांची में कोहरे के कारण तीन उड़ानें रद्द, 17 विमान देरी से उड़े

रांची हवाई अड्डे पर बुधवार को घने कोहरे के कारण यात्री काफी परेशान रहे। कोलकाता जाने वाली तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें से दो पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित की गई थीं। इसके अलावा, कई अन्य फ्लाइट भी देर से उड़ान भर सकीं। सुबह 8.55 बजे बेंगलुरू जाने वाला इंडिगो का विमान तीन घंटे की देरी के बाद 12.08 बजे रवाना हुआ। इसी तरह सुबह 9.05 बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 11.42 बजे, सुबह 9.30 बजे हैदराबाद जाने वाला विमान 11.38 बजे और सुबह 10 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 12 बजे रवाना हुआ। दिनभर में कई अन्य उड़ानें भी प्रभावित रहीं। सुबह 11.10 बजे मुंबई जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान 12.14 बजे, दोपहर 2.05 बजे दिल्ली जाने वाला विमान 4.13 बजे, शाम 4.10 बजे कोलकाता जाने वाला इंडिगो विमान 4.16 बजे और शाम 5.45 बजे दिल्ली जाने वाला विमान 7.11 बजे गया। शाम 6.20 बजे अहमदाबाद जाने वाला विमान 7.07 बजे, 6.50 बजे मुंबई जाने वाला विमान 7.45 बजे और 7.10 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 7.57 बजे उड़ान भर पाया। कोहरे की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे उड़ानों में और देरी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *