नशे में युवक ने बुजुर्ग पर टांगी से किया हमला, भर्ती

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परहाटोली में बुधवार को नशे की हालत में एक युवक शिशुपाल घासी (30), पिता त्रिभुवन घासी द्वारा बुजुर्ग बज्जू घासी (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता देवचन घासी पर टांगी से हमला िकया गया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध मे ग्रामीणो ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे बज्जू घासी नदी में स्नान कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से अचानक युवक शिशुपाल घांसी ने नशे की हालत में टांगी से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर उनके भतीजे अकलेश्वर राम सहित आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. अमित खलखो ने प्राथमिक उपचार किया। बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक दिनभर नशे की हालत में रहता है और अपने आप को छुड़ाने के प्रयास में लगातार टांगी लेकर हमला करने की कोशिश करता रहा, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति से गांव में कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *