चास में पुराना एसडीओ ऑफिस को तोड़कर बनेगा उपायुक्त कार्यालय

सिटी एंकर चास के पुराना एसडीओ ऑफिस को तोड़कर बोकारो समाहरणालय बनाया जाएगा। इसकी मापी कर ली गई है। वहीं 26 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप को भी दूसरी जगह स्थानांत​रण करने के लिए चास के कमलडीह मौजा में 13.55 एकड़ भूमि सशुल्क उपलब्ध कराई गई है। चास सीओ ने बोकारो समाहरणालय निर्माण के लिए भूमि की मापी रिपोर्ट डीसी को भेज दी है। इसके बाद भवन प्रमंडल आगे की कार्रवाई कर रहा है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वर्ष 2026 में अत्या​धुनिक नए समाहरणालय भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। पहले बोकारो समाहरणालय का निर्माण का प्रस्ताव सेक्टर 12 में दिया गया था। लेकिन बीएसएल से एनओसी नहीं मिलने के कारण अब चास आईटीआई मोड़ के पास पुराने एसडीओ ऑफिस में इस प्रस्ताव को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे यह फायदा होगा कि जहां बोकारो समाहरणालय का निर्माण किया जाएगा, वहां एनएच 23 और 32 दोनों सड़क गुजरती है। इससे लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इसके अलावा एक अप्रैल 1991 को तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बोकारो को नया जिला बनाते हुए इसी जगह समाहरणालय बनाने का शिलान्यास किया था। इसके बाद चास अनुमंडल कार्यालय में ही डीसी कार्यालय चलने लगा था। कमलडीह में बनेगा सीआरपीएफ 26 बटालियन का कैंप चास के कमलडीह मौजा िस्थत 13.55 एकड़ भूमि पर 26 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्थाई कैंप बनेगा। इसके लिए उपायुक्त ने 26 बटालियन कमांडेंट को 80 प्रतिशत जमा करने को कहा है, ताकि भूमि हस्तांतरित की जा सके। वहीं चास अंचलाधिकारी ने उक्त जमीन को वेल्यू लगाकर भेजा है। चास अंचलाधिकारी के अनुसार उक्त जमीन का वेल्यू लगभग 40.47 करोड़ है। इसमें लगान की राशि भी जोड़ी गई है। पुराना एसडीओ ऑफिस का भवन जर्जर स्थिति में है। इसके बाद भी यहां झारनेट सहित अन्य कार्यालय चलाए जा रहे हैं। इस भवन को ध्वस्त किया जाएगा। इसका निर्माण करीब 56 करोड़ की लागत से करने की योजना है। बोकारो का यह समाहरणालय भवन अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसे चार मंजिला बनाया जाएगा। भवन विभाग के अधिकारियों की मानें, तो ग्राउंड फ्लोर में विंग-ए में इलेक्शन डिपार्टमेंट रहेगा और एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट रहेंगे। विंग-बी में राजस्व विभाग और एलआरडीसी ऑफिस र​हेगा। विंग-सी में परिवहन विभाग कार्यालय रहेगा। फर्स्ट फ्लोर विंग-ए में डीसी, अपर समाहर्ता का चैंबर और मीटिंग हॉल, कोर्ट रूम रहेगा। विंग-बी में एनडीसी और कोर्ट विभाग रहेगा। वहीं विंग-सी में एसपी व एएसपी का कार्यालय व चैंबर तथा मीटिंग हॉल भी रहेगा। सेकेंड फ्लोर पर विंग-ए में आरईओ, डीडीसी, एनआरईपी का कार्यालय रहेगा। विंग-बी में डीआरडीए, पशुपालन, सांख्यिकी, कृषि, एडीएम और कार्यालय रहेगा। विंग-सी में पंचायती राज, रिकार्ड रूम, उत्पाद विभाग, आपूर्ति विभाग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय रहेगा। थर्ड फ्लोर विंग-ए में पीएचईडी, डीआईसी आदि का चैंबर रहेगा। चास स्थित जर्जर पुराना एसडीओ ऑफिस।। 56 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक डीसी ऑफिस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *