प|ी से तलाक के बाद भी यौनाचार के मामले में बीएसएल के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस बोकारो के जीएम कौस्तुभ बसु को छत्तीसगढ़ स्थित दुर्ग जिला के भिलाई महिला थाना पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार की और अपने साथ ले गई। पुलिस टीम में चार सदस्यीय शामिल थे, जिनमें एक महिला अधिकारी भी थी। आरोपी अधिकारी का सेक्टर-6 थाना पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया, जिसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अदालत से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम अधिकारी को अपने साथ भिलाई ले गई। पुलिस टीम में शामिल महिला अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी अधिकारी ने वर्ष 2017-18 में उसके साथ उक्त घटनाक्रम को अंजाम दिया। तलाक के बाद भी आरोपी अधिकारी उसके यहां पहुंच जाता था और प्रताड़ित करता था। इस संबंध में बोकारो की सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता ने बताया कि भिलाई पुलिस ने उनके सहयोग से बीएसएल अधिकारी को उसके सेक्टर-5ए आवास 1058 से गिरफ्तार की गई। उक्त कार्रवाई के बाद शहर में बीएसएल अधिकारियों के बीच इसकी जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने दो साल पूर्व ही बोकारो में ज्वाइन किया था।


