आपराधिक अड्डा ध्वस्त करने की मांग करने वालों पर केस दर्ज

भास्कर फॉलोअप बोकारो | सेक्टर-8 निवासी 40 वर्षीय जयंत सिंह को अगवा कर हत्या करने के मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी के सेक्टर-6 स्थित आपराधिक अड्डे को ध्वस्त करने की मांग करने वाले दर्जनों लोगों पर सिटी थाना पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त प्राथमिकी सिटी थाना के जमादार बाल्मीकि राम के शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें समाजसेवी अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह, बबलू सिंह, तनवीर समेत अन्य कई आंदोलनकारियों को आरोपी बनाया है। बता दें कि बीते मंगलवार को जयंत का शव बोकारो आने के बाद सैकड़ों लोगों ने नया मोड़ गोलंबर स्थित सभी सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। इससे बोकारो वासियों को आवाजाही करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *