महिला काव्य मंच चास की मासिक गोष्ठी का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी का आयोजन बोकारो क्लब में अध्यक्ष काजल भलोटिया की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम संस्थापक नरेश नाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण एवं प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा के संज्ञान में सम्पन्न हुआ। नीलम झा ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच संचालन दीप्ति झा ने प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम की रूपरेखा की प्रदेश महासचिव अर्चना मिश्रा अश्क ने दी। काव्य गोष्ठी में शीला तिवारी, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव, दीप्ति झा, डॉ. आशा पुष्प, ज्योतिर्मयी राणा डे, रिंकू गिरि रतन, संजू गिरि, राबिया शेख, सुप्रिया कुमारी सरस, डॉ. राखी बरनवाल, ज्योति वर्मा, अमृता शर्मा, रीना यादव, पद्मावती कोमल, करुणा कलिका, सोनी कुमारी, माला, रेणुका सिंहा सहित अन्य ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गोष्ठी में सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *