सिटी रिपोर्टर | बोकारो आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से सेक्टर-4 स्थित सेंटर में बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बेंगलुरु आश्रम से आए शिक्षक रूपेश कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता विनोद कुमार तृप्ति ने की। शिक्षक रूपेश कुमार ने कहा कि जैसे पौधों को समय पर पानी और खाद देने से वे अच्छे फल देते हैं, उसी प्रकार बच्चों को अच्छी शिक्षा और अनुशासन देने से वे आगे चलकर देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कहा कि बच्चों को जैसी शिक्षा दी जाती है, उनका भविष्य भी उसी अनुरूप बनता है।


