सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को धनबाद सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान लड़कों के 6 और लड़कियों के 3 मुकाबले खेले गए। लड़कों के पहले मैच में बहागढ़ ने बाधाडीह को हराया। दूसरे मैच में सेक्टर-2डी ने बास्तेजी पर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में सिजुवा ने संथाल सिजुवा को पराजित किया। चौथे मैच में भर्रा ने सेक्टर-2डी को हराया। पांचवें मैच में बहागढ़ ने सिजुवा को मात दी। फाइनल मुकाबले में बहागढ़ ने भर्रा को हराकर ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लड़कियों के पहले मैच में एआरसी एकेडमी कुरा ने बहागढ़ को व अल्ट्रा एकेडमी उकरीद ने सैरसा क्लब कुर्मीडीह को हराया। फाइनल में एआरसी एकेडमी कुरा ने अल्ट्रा एकेडमी को हराकर चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर सुभाष चंद्र महतो, मुकेश राय, विक्की राय, मंटू राय, अनिल सिंह, प्रीति, सुनीता, अनिता, मनीषा, राजेश्वर सिंह, अरुण झा आदि शामिल हुए। संचालन सांसद खेल प्रतिनिधि एंजेला सिंह ने की।


