जयंत हत्याकांड : कैंडल मार्च निकाल हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को सेक्टर-8 के स्व. जयंत कुमार के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत सेक्टर-4 महात्मा गांधी स्टैच्यू के समीप से नगर सेवा भवन कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बोकारो वासी हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए नगर सेवा भवन पहुंचे। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने जयंत हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अब तक जिंदा हैं, जैसे नारों के साथ आक्रोश जताया। नगरवासियों ने जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन से मांग की कि सेक्टर-6 की सरकारी जमीन पर बने कथित टॉर्चर सेंटर को निर्धारित समय से पहले ध्वस्त किया जाए। साथ ही उसी स्थान पर शहीद प्रेम महतो और शहीद जयंत कुमार की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई, ताकि मानवता और इंसानियत की रक्षा हो सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बोकारो मजदूरों का शहर है और इसे गुंडों का शहर नहीं बनने दिया जाएगा। कार्यक्रम में भोलू पासवान, रितेश कुमार, आरबी सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह,अनिल सिंह, हरिनारायण, मनीष, भीम पासवान, मनोज पासवान, बिट्टू, राणा, ब्रजेश पाण्डे, जय कुमार पाली, अभिषेक कुमार, रमेश यादव, सुदामा यादव, सूरज महतो, अफजल अंसारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *