सिटी रिपोर्टर | बोकारो माउंट सियोन स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक संध्या तरंग का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुरुआत में प्रधानाचार्या डॉ. बी रीना ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अभिभावकों के निरंतर सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण और मेहनत के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके सिंह महाप्रबंधक बीएसएल ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक और भाषाई विरासत का सुंदर चित्रण हुआ है। उन्होंने एकता में विविधता की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को देश की समृद्ध परंपराओं, भाषाओं और मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद आदि उपस्थित रहे।


