बोकारो | दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में क्रिसमस पर्व का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ क्रिसमस कैरोल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद तथा प्रधानाचार्या डॉ. करुणा प्रसाद शामिल हुए। प्रधानाचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने बच्चों की मधुर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कैरोल गायन के माध्यम से बच्चों ने ईसा मसीह के प्रेम और करुणा के संदेश को सरल और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।


