पटेल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। प्राचार्य सुमित कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं खेल प्रतियोगिता के विजेताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मौके पर उप प्राचार्या पूनम सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव सुभाष सिंह, डीपी राय, राज कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संघ के सचिव राज किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *