तेल मिलने में फिर देरी, चंदन नगर अंडरपास पर 3 घंटे निगम के वाहनों से लगा जाम, लोग हुए परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर चंदन नगर की मेन सड़क पर बुधवार को नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहनों की लिफ्टिंग के कारण लगभग तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मेन रोड पर जाम की वजह से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के कर्मचारी साढ़े 11 बजे पेट्रोल पंप पर वाहनों के साथ पहुंचे, लेकिन निगम अधिकारी ढाई बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे। अधिकारी देर से आने की वजह से वाहनों को तेल नहीं मिल सका, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। नगर निगम में एक यूनियन ऑनलाइन तेल की पर्ची के विरोध में रही है, जिसके कारण कर्मचारियों का कचरा उठाने का काम प्रभावित हुआ। बुधवार को यूनियन के अधिकारी और निगम प्रशासन के बीच मीटिंग हुई थी। निगम आमतौर पर वाहनों को लाडोवाली रोड से तेल देता है, लेकिन यूनियन के विरोध के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चंदन नगर पेट्रोल पंप से तेल देने का निर्णय लिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारी साढ़े 11 बजे वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे, जिससे मेन रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके कारण अंडरपास से आने वाले वाहनों की गति भी धीमी हो गई और मेन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम की सूचना कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की निकासी में मदद की। ट्रैफिक पुलिस कर्मी बार-बार कर्मचारियों से पूछते रहे कि अधिकारी कब आएंगे। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि वे अधिकारी के आदेश पर पेट्रोल पंप पहुंचे थे, लेकिन ऑनलाइन पर्ची न मिलने की वजह से तेल वितरण में देरी हुई। चंदन नगर मेन रोड पर लगा जाम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *