खलचो में 30 गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

तेलो | पंचायती राज संगठन के सौजन्य से चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चिमी पंचायत के खलचो गांव में गरीब, बुजुर्ग, असहायों के 30 कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी भागवत दशौंधी, अध्यक्ष सुंदर लाल महली, सचिव बजरंगी पंडित, कोषाध्यक्ष संजय महतो ने किया। उन्होंने कहा कि तापमान में लगातार हो रही गिरावट व ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, असहाय, गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। बचे हुए लोगों को भी जल्द कंबल मुहैया कराया जाएगा। मौके पर नीलकंठ महतो, अर्जुन महतो, सोहराय महतो, देवचंद महतो, जीवाधन महतो, युगल पंडित, गुलाब तुरी, खिरिया देवी समेत कई लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *