सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेदांता अस्पताल, रांची की ओर से निःशुल्क जांच की गई। अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनका निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में बार एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्य शामिल होकर अपने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिए। शिविर में संघ के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुधेश कुमार सिंह, महासचिव दिनेश प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, सहायक कोषाध्यक्ष राकेश कुमार झा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) प्रदीप कुमार झा, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) अतुल कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दामोदर कुमार, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, विजय कुमार झा, प्रणेश कुमार सिंह, कामदेव पाठक, मृत्युंजय मल्लिक, आयषा परवीन, विष्णुकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


