बोकारो | चिन्मय विद्यालय बोकारो के 10वीं व 11वीं के तीन विद्यार्थियों ने इंडियन नेशनल मैथ्स ओलंपियाड (आईएनएमओ) के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पूरे झारखंड से 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें चिन्मय तीन विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 10वीं के आदर्श सिंह, 11वीं के मयंक शर्मा व रतन सिंह ने शामिल हैं। बताया कि आदर्श सिंह इससे पहले आरएमओ में स्टेट टॉपर भी था।


