बच्चों ने सीखे पानी बचाने, गीले कचरे से खाद बनाने के तरीके

भास्कर न्यूज | जालंधर इनरव्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट की ओर से क्लब अध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना की अगुवाई में 2 विभिन्न प्रोजेक्ट किए गए। पहला प्रोजेक्ट धरती बचाओ और पेड़ लगाओ के तहत एकलव्य स्कूल (प्राइमरी विंग) में किया। जहां विद्यार्थियों ने पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के महत्व पर आधारित सार्थक नाटक और स्किट प्रस्तुत किए। उन्होंने सूखे और गीले कचरे के लिए डस्टबिन का उपयोग करने के बारे में भी जागरुकता फैलाई। विद्यार्थियों ने सेव अर्थ अभियान को दर्शाते हुए सुंदर पोस्टर भी बनाए। क्लब सचिव रितु चोपड़ा ने धरती को बचाने के उपायों जैसे पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, पुराने कपड़ों से थैले बनाकर पुनर्चक्रण करना, गीले कचरे से खाद बनाना, पानी बचाने के तरीके आदि पर व्याख्यान दिया। दूसरे प्रोजेक्ट के तहत डॉ. रीमा ढींगरा ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत और दंत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दांत ब्रश करने का सही तरीका, जंक फूड और चॉकलेट से बचने, तथा दांतों में कीड़ा (कैरीज) की समय पर पहचान के लिए नियमित डेंटल चेकअप कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्वस्थ भोजन करने के महत्व को भी समझाया। डॉ. सारिका खन्ना, क्लब अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को पोषण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज, फाइबर और विटामिन की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हाथ धोने के चरण बताए और भोजन से पहले तथा बाद में हाथ धोने की आदत डालने पर जोर दिया। क्लब द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी और जलपान वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *