भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्याम परिवार द्वारा सूर्या एन्क्लेव से श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी की प्रभुप्रेमियों को बस द्वारा यात्रा करवाई गई। यात्रा श्री राम मंदिर छोटी अयोध्या सूर्य एनक्लेव से रवाना हुई। यात्रा में जाने से पूर्व सभी प्रभु भक्तों द्वारा श्याम बाबा की आरती उतारी गई। प्रभु को भोग लगाने के बाद सभी यात्रियों को प्रसाद दिया गया। सभी यात्री प्रभु का कीर्तन करते हुए खाटू धाम पहुंचे। भक्तों ने रिंगस से 17 किलोमीटर दूर खाटू धाम पैदल चलते हुए हाथों में ध्वज के साथ बाबा का गुणगान करते हुए बाबा के दर्शन किए। सालासर धाम प्रस्थान से पहले यात्रियों ने झूमते हुए बधाई गीत गए और सबके लिए मंगल कामना की अरदास की। यहां पवन कुमार, अभिषेक गुप्ता, गिरीश पठानिया, गुरचरण, अनिल सैनी, इंद्रप्रीत सिंह, सतपाल, प्रिया खन्ना, उर्मिल सिंघल, कंचन बंसल मौजूद रहे।


