एकता विहार में अवैध निर्माण को लेकर शिकायत

जालंधर | मिट्ठापुर चौक से सटे एकता विहार में वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने एरिया में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर निगम में लिखित शिकायत दी है। इसमें लिखा है कि प्रॉपटी डीलर एक प्लॉट में क्वार्टर बना रहा है जबकि इस प्लॉट के ऊपर से हाई टेंशन तारें गुजर रही है। सोसायटी सदस्यों ने कमिश्नर को शिकायत देकर उक्त अवैध निर्माण बंद करवाने की मांग की। पदाधिकारी एसएस जोसन ने कहा कि यह रिहायशी एरिया है, जबकि यहां नक्शे के विपरीत निर्माण चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *