जालंधर | नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर 5 संपत्ति सील की है। इसमें शराब के ठेके और अहाता भी शामिल है। इन संपत्ति मालिकों ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करवाया था। इसलिए निगम टीम ने बुधवार को नागरा रोड, लेदर कॉम्प्लेक्स, आदर्श नगर में शराब के ठेके सील किए।


