जालंधर| पूर्व विधायक व भाजपा नेता शीतल अंगुराल के 17 साल के भतीजे विकास अंगुराल की हत्या करने वाले मुख्यारोपी रवि कुमार कालू वासी धारीवाल कादियां के साथी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। पहले से 3 दिन के रिमांड पर चल रहे कालू का रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को कालू के साथ-साथ प्रिंस को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी 2 दिन के रिमांड पर दिए है। एसएचओ यादविंदर सिंह ने कहा कि प्रिंस को 120 फुटी रोड से पकड़ा है। तीसरे आरोपी कर्ण की तलाशजारी है। बता दें कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बस्ती दानिशमंदां के लसूड़ी मोहल्ले से सटे दुर्गे का खूह (दुर्गा कॉलोनी) में विकास की हत्या कर दी थी। भारत कुमार की शिकायत पर कत्ल का केस दर्ज किया गया है। भारत कुमार ने कहा कि दुर्गे के खूह के पास जब उनकी एक्टिवा पहुंची तो देखा कि रवि और उसके दो साथियों ने भतीजे विकास पर अटैक कर दिया। कालू ने उनके सामने ही विकास पर हथियार से वार किए थे।


