एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया राजस्थान चैप्टर की 37वीं वार्षिक राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस राजएपिकॉन 2025 का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को बीकानेर के गणेशम रिसॉर्ट में होगा। यह सम्मेलन बीकानेर एकेडमिक रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा एस.पी. मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त फिजिशियन और 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 78 डॉक्टर्स का व्याख्यान होगा जहां आंतरिक चिकित्सा (इंटरनल मेडिसिन) के क्षेत्र में हो रही नवीनतम रिसर्च, उन्नत जांच विधियों और आधुनिक उपचार प्रोटोकॉल पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में सिम्पोजिया, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप्स, फ्री पेपर सेशंस और अवॉर्ड सेरेमनी शामिल होंगी, जिनमें विशेषज्ञ अपने क्लिनिकल अनुभव और नवीन शोध साझा करेंगे। एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एवं आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ.शास्त्री एसएम पोर्टल हाइपरटेंशन, डॉ. शैलेष लोढ़ा अफ्रेजा इनहेल्ड इन्सुलिन और डॉ. एस के शर्मा ओबेसिटी कि नवीन दवाओं पर व्याख्यान देंगे। आयोजन के साइंटिफिक अध्यक्ष डॉ. संजय कोचर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सेमिनार में एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी। लोग डॉक्टर की बिना सलाह एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर लेते हैं, जिसके दुष्परिणाम बाद में सामने आते हैं। ईसीजी पर होगा खास सत्र, हृदय रोग विशेषज्ञ आएंगे मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. परमेंद्र सिरोही ने बताया कि सेमिनार में मरीजों की ईसीजी पर खास सत्र रखा गया है, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ ईसीजी मंे आ रहे चेजेंज की जानकारी देंगे। फ्री पेपर सेशन भी होगा, जिसमें शोधकर्ता अपने शोध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें संभावित रूप से डायबिटीज, हृदय रोग, इन्फेक्शियस डिसीज, ऑन्कोलॉजी और क्रिटिकल केयर जैसे क्षेत्रों में नई जांच तकनीक पर होगी चर्चा।


