बीकानेर रेल मंडल के चूरू-रतनगढ़ रेल खंड पर स्थित आरयूबी संख्या 2सी (मोलीसर बड़ा गांव के पास) पर ड्रेनेज सुधार कार्य किया जाएगा। यह आरयूबी किमी 300/22-23, ओएचई मास्ट के समीप स्थित है। कार्य के चलते यह अंडरब्रिज 18 दिसंबर से आगामी 28 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में सभी प्रकार के वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में आरयूबी संख्या 2बीबी (किमी 298/39) का उपयोग करना होगा। संबंधित क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा दी गई।


