मनमानी पर ऑपरेटर, 41 साल पहले कंपू से शिफ्ट हुआ स्टैंड, आज तक नहीं हटीं बसें

शहर के सबसे पुराने कंपू बस स्टैंड के पेट्रोल पंप से अभी भी बसें संचालित की जा रही है, इससे यहां दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है, जबकि यह बस स्टैंड 41 साल पहले आमखो और बाद में झांसी रोड पर शिफ्ट किया जा चुका है। ऐसे हालात पाटनकर चौराहा पर लोडिंग की अघोषित पार्किंग का है, जिसे तीन वर्ष पहले सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में चर्चा के बाद हटाने का निर्णय हुआ था। उल्लेखनीय है कि कंपू में नेहरू पार्क के पास से 1983-84 में बस स्टैंड को स्टेशन के पास शिफ्ट किया गया था। इस स्टैंड के शिफ्ट होने पर डबरा-दतिया, श्योपुर की ओर जाने वाली बसें आमखो बस स्टैंड से संचालित होने लगी और चार वर्ष पूर्व आमखो बस स्टैंड भी झांसी रोड पर शिफ्ट हो गया लेकिन कंपू से संचालित होने वाली इन बसों के संचालन को कोई नहीं रोक पाया। यहां से करीब डेढ़ दर्जन 52 सीटर बसें संचालित हो रहीं है। ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, तब यहां से बसें संचालित नहीं होती, लेकिन बाद में पूरे दिन बसों का यहां से संचालन होता है। इसके पीछे कुछ बस ऑपरेटरों को राजनीतिक संरक्षण बताया गया है, इन ऑपरेटरों के डिपो ऑफिस यही बने हैं। इसके अलावा कुछ वीडियोकोच बसें भी कंपू के आसपास के मार्गों से ही रात में संचालित की जाती हैं। कंपू पर अघोषित बस स्टैंड के साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग के सामने अघोषित टैक्सी स्टैंड मुख्य सड़क पर बन गया है। ई-रिक्शा भी मनमानी पर, नए रिक्शा पर नंबर ही नहीं ई-रिक्शा को दिन रात की दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया घोषित है और पीले व नीले नंबर ई-रिक्शा पर प्रिंट कर इनकी शिफ्टें बांटी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग न होने पर यह भी मनमानी पर हैं और कई चौराहों पर दोनों रंग के रिक्शा भी नजर आ रहे हैं साथ में ही नए ई-रिक्शा भी अपनी मनमानी कर रहे हैं‌। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोडिंग स्टैंड हटाने की औपचारिकता की कार्रवाई पाटनकर चौराहा से लोडिंग स्टैंड भी पुलिस नहीं हटा पाई। सड़क सुरक्षा समिति के बैठक होने के दौरान पाटनकर बाजार में कार्रवाई कर लोडिंग स्टैंड को हटाया जाता है। लेकिन इस कार्रवाई का असर कुछ घंटे के लिए ही होता है। लोडिंग हटाने की कार्रवाई के फोटो खिंच जाने के बाद यहां पर लोडिंग स्टैंड फिर लग जाता है। इस स्टैंड से मृगनयनी एंपोरियम शोरूम को परेशानी है, लेकिन फिर भी चल रहा है। जल्द ही कंपू क्षेत्र में संचालित बसों पर कार्रवाई की जाएगी
^जल्द ही कंपू क्षेत्र से संचालित बसें व टैक्सी स्टैंड हटाने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। पाटनकर बाजार से लोडिंग स्टैंड को हटा दिया गया था। यदि फिर शुरू हुआ है तो जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-अजीत चौहान, ट्रैफिक डीएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *