ट्रक चढ़ने से वाल्व टूटा, आज शहर में नहीं होगी सप्लाई

सागर | राजघाट बांध से शहर में होने वाली जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन की वाल्व पर ट्रक चढ़ जाने के कारण वाल्व क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना बुधवार को कालीचरण चौराहे पर वीसी बंगला के सामने हुई। इसके कारण इंदिरा नगर वार्ड की सप्लाई प्रभावित हो गई। हालांकि यहां से लगातार बहते पानी को रोकने राजघाट बांध से जलापूर्ति ही रोक दी गई। नगर निगम के जलप्रदाय विभाग के मुताबिक वाल्व का सुधार कार्य किए जाने के कारण गुरुवार को राजघाट बांध से टंकियों में जलापूर्ति पूरी से तरह से बंद रहेगी। इस कारण गुरुवार को तय शेड्यूल की सप्लाई पूरे शहर में ही नहीं हो सकेगी। 18 दिसंबर की पेयजल सप्लाई 19 दिसंबर को होगी। जबकि 19 दिसंबर के शेड्यूल की सप्लाई 20 दिसंबर को की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *