एलिवेटेड कॉरिडोर : पेचवर्क से हुई है यह दुर्दशा

सागर| शहर की लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की क्षतिग्रस्त सड़क पर नगर निगम द्वारा हाल ही में कराया गया पेचवर्क अब खुद ही सवालों के घेरे में आ गया है। मरम्मत के नाम पर किए गए इस कार्य की दुर्दशा साफ दिख रही है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, जो बस स्टैंड से बड़ा बाजार सहित शहर के कई वार्डों को जोड़ता है। दिनभर इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं। किनारे से निकल रहे दोपहिया वाहन : सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां टहलने आते हैं। हाल ही में किए गए पेचवर्क के बाद सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और उभरे हुए पेच साफ नजर आ रहे हैं। सड़क की सतह असमान हो गई है, जिससे वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। दोपहिया चालक आजू-बाजू से गुजर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *