किन्नौर में 21 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान:4123 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 101 बूथ पर 407 कर्मचारी तैनात, 22-23 को घर घर जाएंगे

जनजातीय जिला किन्नौर में 21 दिसंबर, 2025 (रविवार) को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत कुल 4,123 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण कार्य बल की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, परिवहन और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। पूरे जिले में 101 बूथ बने, 407 कर्मचारी लगाए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी ने बताया कि इस अभियान के लिए पूरे जिले में 101 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। अभियान में 407 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें 20 पर्यवेक्षक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चौरा और आकपा चेक पोस्ट पर 02 पारगमन पल्स पोलियो बूथ और 02 मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी। 22 व 23 को घर घर अभियान डॉ. नेगी ने यह भी जानकारी दी कि जो बच्चे 21 दिसंबर को बूथ पर दवा नहीं पी पाएंगे, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग 22 और 23 दिसंबर, 2025 को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अश्विनी नेगी ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अभिभावकों को जमीनी स्तर पर जागरूक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *