कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई के जन्मदिन एवं रोहट प्रधान सुनीता कंवर के 5 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बस स्टैंड स्थित गॉर्डन में रक्तदान शिविर एवं स्नेह मिलन समारोह हुआ। जिसमें 114 यूनिट रक्तदान हुआ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगण विभिन सामाजिक संगठनों से प्रबुद्धजन मौजूद रहे। शिविर में युवाओं व कई महिलाओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सतत रूप से प्रयास किया। रोहट पूर्व प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित ने कहां कि पंचायत समिति में पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। कोरोना व लम्पी में जनता के साथ खड़े रहे, जम्बूरी का आयोजन, प्रशासन गांवों के संग अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक हो, सभी कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी निभाई। वहीं गांव ढाणियों में सी सी ब्लॉक सड़क निर्माण, सीवरेज लाइन, चारदीवारी, यात्री प्रतीक्षालय, स्कूलों में कक्षा कक्ष, खेल मैदान सहित कई क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए। जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज ने बताया कि शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने 114 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, राजस्थान गो सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित, ऐश्वर्या सांखला, प्रदेश कांग्रेस सदस्य शोभा सोलंकी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवराज बोराणा, यशपाल सिंह कुंपावत सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।


