कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: कंसुआ, जेके कॉलोनी, डीसीएम चौराहा, डीसीएम रोड, कंसुआ चौराहा, बॉम्बे योजना, सूरसागर, श्रीराम नगर, इंदिरा गांधी नगर, विजय लक्ष्मी स्कूल क्षेत्र और कंसुआ शिव मंदिर, आकांक्षा दीप विवेकानन्द नगर इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: शंभुपुरा, सोठिया तलाई, बंजारा बस्ती, अपेक्स टोल प्लाजा, आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड शंभुपुरा इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: इंदिरागांधी नगर इलाके की 4:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: जगदंबा कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी और सिद्धि प्रिया टाउनशिप इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक: रोटेदा रोड इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 2 और 3, सरस्वती कॉलोनी गली नं. 4 , 5 इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 2:30 से शाम 6:00 बजे तक: स्वामी विवेकानन्द नगर 3:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: सोगरिया, गणपति नगर, मधु नगर, नॉर्थ एक्स कॉलोनी, छोटा सोगरिया व आसपास का क्षेत्र इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 2, 3 और 4 इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: साजीदेहड़ा इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


