अजमेर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, लगी भीषण आग:केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी, यूपी से गुजरात जा रहा थी गाड़ी

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे पर खालसा पेट्रोल पंप के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही की ड्राइवर और खलासी को मामूली चोट आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक चावल के काटो से भरा हुआ था। जिसे उत्तर प्रदेश से गुजरात ले जाते वक्त हादसा हुआ है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार रात 12:30 से 1 बजे के बीच आदर्श नगर थाना क्षेत्र के खालसा पेट्रोल पंप के पास हाईवे से गुजर रहे चावल कट्टो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से केबिन में ड्राइवर और खलासी फंस गए। कुछ देर में ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत मामले की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर हेड कांस्टेबल जगराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत केबिन से ड्राइवर भागचंद और खलासी गणेश को निकाला गया। जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ड्राइवर और खलासी के मामूली चोट आने पर उन्हें जेएलएन अस्पताल भिजवाकर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल जगराम ने बताया कि आग के विक्राल रूप लेने से पहले ही ड्राइवर खलासी को निकाल लिया गया था। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक उत्तर प्रदेश से गुजरात की ओर जा रहा था। मामले में अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *