जयपुर के अलग-अलग इलाकों से रोजाना बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं, तो कहीं नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई इलाकों में दुकानों के बाहर खुले बिजली के तार हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। आम जनता का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे आमजन का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। दुकानों के बाहर खुले बिजली के तार
वार्ड नंबर 71, बड़ी चौपड़ क्षेत्र से विभोर अग्रवाल ने बताया कि इलाके में कई दुकानों के बाहर खुले बिजली के तार लटके हुए हैं। यह पूरा क्षेत्र व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां दिनभर भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुले तारों की वजह से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और ग्राहकों को हर वक्त खतरे का डर बना रहता है। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई
वार्ड नंबर 5 की जेडीए कॉलोनी (वीकेआई एरिया) से सोनू कुमार ने बताया कि इलाके में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की गई है। सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल चुका है, जिससे रोज़ाना आने–जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द नालियों की सफाई और उचित जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। सड़क पर कई दिनों से मिट्टी जमी हुई
वार्ड नंबर 27 श्रीजी की मोरी, त्रिपोलिया बाजार से गोविंद सिंह ने बताया कि इलाके की सड़क पर कई दिनों से मिट्टी जमी हुई है। इससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई है, वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोपहिया वाहन बार–बार डगमगा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लगा
वार्ड नंबर 86, दुर्गापुर (टोंक रोड) से बी.के. ढैया ने बताया कि BSNL कार्यालय के सामने लंबे समय से भारी मात्रा में कचरा जमा है। आसपास रहने वाले लोग और राहगीर यहां कचरा फेंक जाते हैं। नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। बदबू के चलते वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शहर में लगातार सामने आ रही इन समस्याओं ने नगर निगम और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द मौके पर कार्रवाई करे और स्थायी समाधान निकाले, ताकि आमजन को राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 2.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 3.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 4.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 5.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 6.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 7.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 8.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं 9.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 10.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं


