दतिया में मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी गुरुवार यानी आज ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रखेगी। कंपनी अलग-अलग फीडरों और सब-स्टेशनों पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। फिलहाल कटौती निर्धारित समय के अनुसार की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें सीतापुर, बड़ौनकला और बरगांय सब-स्टेशनों से जुड़े फीडर प्रभावित होंगे। कटौती के दौरान दुरसड़ा, उनाव, रिछार, पिपरौआ, बेहरूका, खोडन, जिगना, कामद, गोराघाट, ग्राम भदूमरा के आबादी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा सिंधवारी, हिड़ोरा, औरीना और सोनागिर पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी। शहर में सुबह 7 से 10 बजे तक कटौती शहरी क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इससे अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, माइक्रोवेव टॉवर, एसएफ कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 29वीं बटालियन ऑफिस, न्यू कलेक्ट्रेट, लाला का ताल, होटल मोटल, तरन तारण, गोविंद गंज, पट्ठापुरा, टाउनहॉल, पुरानी जेल और हड़ा पहाड़ सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के अनुसार बिजली कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है।


