अलाव की चंगारी से जंगल में आग VIDEO:जंगल में आसपास में 20 लेपर्ड और 10 टाइगर

अलवर शहर से लगते सरिस्का के बफर जोन के जंगल में अलाव की चिंगारी से आग लग गई। जिसके कारण बुधवार रात को वनकर्मियों में अफरा तफरी रही। असल में बफर जोन के जंगल में 10 से अधिक टाइगर और 30 से अधिक लेपर्ड हैं। वनकर्मियों और दमकलकर्मियों ने मिलकर आग रात करीब सवा बजे बुझा दी। आग करीब रात 8 बज के आसपास लगी थी। आग लगने के बाद आमजन ने घरों की छत पर चढ़कर वीड़ियाे भी बनाए। सरिस्का के कर्मचारी ने बताया कि चौबुर्जा के आसपास के जंगल में ऊंची पहाड़ी पर तेज लपटें शहर में घरों की छतों से साफ नजर आने लगी। इसके बाद आग लगने का पता चला। फिर तुरंत वनकर्मी सागर की तरफ से पहाड़ी पर चढ़े। फिर करीब 20 से 30 कर्मचारयों ने मिलकर आग को बुझाया। दमकल भी मौके पर पहुंची। लेकिन उसके ऊपर जाने का कोई रास्ता नहीं था। जिसके कारण दमकल का कोई उपयोग नहीं हो सका। लेकिन आसपास के काफी आग गए। कुछ मोहल्ले के लोग भी वनकर्मियों के साथ आग बुझाने पहाड ़पर चढ़े थे। रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि आग करीब 100 हैक्टैयर के क्षेत्र में फैल गई थी। आग लगने के कारण पूरी तरह सामने नहीं आया है। लेकिन पता चला है कि एक युवक जंगल में मिला है। जिसने अलाव तापने की बात कही है। लेकिन अभी युवक का पता नहीं चला है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *