खाद को लेकर हंगामे के बाद एक्शन:दीर्घ एंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस, दुकानदार यूरिया के साथ अन्य प्रोडक्ट लेने का बना रहा था दबाव

चित्तौड़गढ़ शहर के सेंती क्षेत्र में स्थित दीर्घ एंटरप्राइजेज खाद दुकान को लेकर कृषि विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस किसानों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर दिया गया है। कृषि विभाग ने फर्म को निर्देश दिए हैं कि वह तीन दिन के अंदर अपना पक्ष स्पष्ट करे। नोटिस में कहा गया है कि किसानों ने यूरिया खाद बिक्री में अनियमितता और दबाव बनाने की शिकायत की है, जिसकी जांच जरूरी है। विभाग का कहना है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम हाल ही में सामने आए मामले को लेकर उठाया गया है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और नियमों के अनुसार निर्णय लिया जा सके। एक दिन पहले सेंती में खाद को लेकर हंगामा हुआ इस नोटिस का कारण एक दिन पहले सेंती इलाके में खाद को लेकर हुआ हंगामा है। बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में किसान दीर्घ एंटरप्राइजेज के बाहर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे। किसान सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। समय बीतने के बावजूद जब उन्हें खाद नहीं मिली तो नाराजगी बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते स्थिति और बिगड़ गई। किसानों का कहना था कि पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और बाद में हंगामे की स्थिति बन गई। किसानों ने खाद के साथ प्रोडक्ट जबरन बेचे जाने बताए किसानों का आरोप था कि उन्हें केवल यूरिया खाद नहीं दी जा रही थी, बल्कि खाद के साथ दूसरे प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। किसानों ने बताया कि एक-एक खाद का कट्टा 450 रुपए में बेचा जा रहा था, जो तय कीमत से ज्यादा बताया गया। कई किसानों ने यह भी कहा कि उनसे पैसे तो ले लिए गए, लेकिन बदले में न तो खाद दी गई और न ही कोई पर्ची या स्लिप दी गई। पर्ची नहीं मिलने से किसानों को यह चिंता रही कि उनके भुगतान का कोई सबूत उनके पास नहीं है। इसी बात को लेकर किसानों में गुस्सा बढ़ता चला गया। पैसे लेने के बाद खाद नहीं मिली दुकान बंद रही कई किसानों का कहना था कि दोपहर तक उन्हें खाद नहीं मिली, जबकि उनसे पहले ही रुपए वसूल लिए गए थे। इसके बाद दुकानदार ने यह कहकर दुकान बंद कर दी कि पोश मशीन बंद हो गई है। दुकान बंद होने के बाद भी किसानों को उनके पैसे वापस नहीं किए गए। किसान दूर-दराज के गांवों से आए थे और पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा। इस स्थिति से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हंगामा हो गया। शाम तक खाद वितरण हुआ नोटिस पर मांगा जवाब गया हंगामे और बढ़ती भीड़ की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को अपनी शिकायतें बताईं। स्थिति को संभालने के लिए सदर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम तक किसानों को खाद के कट्टे वितरित किए गए। सभी किसानों को दो-दो कट्टे दिए गए, जिससे हालात सामान्य हुए। संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा ने बताया कि शिकायत के आधार पर फर्म को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। *किसान बोले-खाद के दुकानदार हमारी मजबूरी का फायदा उठा रहे:* कालाबाजारी कर कट्टों की दोगुनी कीमत वसूल रहे, सर्वर डाउन का बहाना बना दुकान बंद की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *