कॉलेज के फैशन शो में युवती ने तलवार घुमाई:लहंगा पहनकर जलवे बिखरें, ऐश्वर्या बनी मिस जेडीबी आइकन

कोटा में जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय (JDB कॉलेज) के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। समारोह के दूसरे दिन बुधवार को कॉलेज में फैशन शो आयोजित किया। जिसमें कॉलेज की गर्ल्स ने जलवे बिखरे। युवतियों ने लहंगा, राजस्थानी ड्रेस पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। प्रतियोगिता पारंपरिक, आधुनिक वेशभूषा, टैलेंट व प्रश्न उत्तर चार राउंड में हुई। जिसमें मिस जेडीबी आइकन -2025 की विनर ऐश्वर्या, फर्स्ट रनर अप भाग्यश्री हाडा, सेकंड रनर अप दिव्या दाधीच, मिस जेडीबी दिवा देवांशी, मिस जेडीबी कैरिस्मेटिक यशस्वी चुने गए। विजेताओं को ताज,अवॉर्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जाग्रति मीना ने बताया कि फैशन शो प्रतियोगिता के लिए 35 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य श्संगीता सक्सेना रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ अजेय विक्रम सिंह चंदेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्राओं को आत्मविश्वास और रचनात्मकता का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। जूरी सदस्य डॉ रसीला भुटिया, मिस नॉर्थ इंडिया अरिता श्रीवास्तव मिसेज आई.सी. एन. पावर लिफ्टर चैंपियन व मिसेज हाड़ौती आइकन सोना रसानिया मौजूद रहे। निर्णायक टीम में डॉ बिन्दु चतुर्वेदी, डॉ नेहा अवस्थी, नेहा शर्मा, पारुल शर्मा मौजूद रहे। फोटो में देखे फैशन शो के जलवे……

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *