टोंक में कांग्रेस ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने राहुल-सोनिया को निर्दोष बताया

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर मोदी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता हरिप्रसाद बैरवा ने बताया- नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को निर्दोष बताया गया है। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट का फैसला सत्ता पर सत्य की जीत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मनगढ़ंत और झूठा मामला बनाकर गांधी परिवार की छवि को बिगाड़ने के लिए यह सब किया गया था। अब लोगों को पता लग गया है कि केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके कांग्रेस और गांधी परिवार की छवि को बदनाम करने का प्रयास किया है। अब जनता आने वाले समय में जरूर सबक सिखाएगी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया- इस मौके पर सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, दिनेश चौरासिया, सलीमुद्दीन खान, शब्बीर अहमद, सै. महमूद शाह, कैलाशी देवी मीणा, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, इंटक जिलाध्यक्ष रशीद, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष बरकात हसीन, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश बैरवा मौजूद रहे। जबकि शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीपी मेहता, एस. सी. जिलाध्यक्ष बजरंग लाल वर्मा, धर्मेन्द्र सालोदिया, वसीद नूर, अशोक महावर, कमलेश चावला, विनोद बोकन, अत्ताउल्लाह खान, दिनेश गौतम, मणिन्द्र बैरवा, इरफान आज़मी, अजीज कुरैशी, एहसान बाबा, रोनित जैन, जावेद चिश्ती, मोहम्मद शकील, एड. मूलचंद बैरवा, नवीन बैरवा, इरशाद खान, शबाना बी, मोतीलाल, फरीद खान, नदीम हुसैन कायमखानी, शौकत कायमखानी, सुरेंद्र रेगर, नईम घड़ी वाले, मनमोहन गुर्जर और हमीद खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *