जेईई मेन की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच:पहले सेशन की एडवांस्ड सेंटर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2025 के पहले सेशन के परीक्षा शहर और परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। जेईई मेन की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच होगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जेईई-मेन पहले सेशन के लिए इतिहास में सर्वाधिक 13 लाख 95 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले एक लाख से अधिक है। इस वर्ष जेईई-मेन की परीक्षा जनवरी की 22 से 30 जनवरी के मध्य पूरी होगी। दिनांक 22, 23, 24 व 28, 29 जनवरी को दो शिफ्टों में बीई-बीटेक की परीक्षा होगी। वही 30 जनवरी को एक शिफ्ट में बीआर्क की परीक्षा होगी। आहूजा ने बताया कि इन परीक्षा के सेंटर सिटी इंटीमेशन जारी कर दिए गए हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा दिनांक और परीक्षा शहर का पता जारी किया जा चुका है। जारी की गई एडवांस सिटी इंटीमेशन में विद्यार्थी और उनके माता-पिता का नाम, जन्म दिनांक, कैटेगिरी, मीडियम की जानकारी भी जारी की गई है, जिसे विद्यार्थी पूर्ण रूप से जांच ले। परीक्षा के एडमिट कार्ड स्वयं की परीक्षा दिनांक से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *