ट्रैफिक सुधारने ई-रिक्शाओं के लिए बना रहे सेक्टर:जल्द तय होगा फाइनल प्लान, शहर को 10 सेक्टर में बांटने का प्लान; कलर कोडिंग भी कर रहे

इंदौर के बेतरतीब ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक नवाचार करने की तैयारी में है। इसे लेकर प्लान तैयार किया गया है, जिस पर बुधवार को फाइनल निर्णय लिया जा सकता है। इस नवाचार में ई-रिक्शा को सेक्टर में बांटने की तैयारी की जा रही है। कलर कोड के हिसाब से रिक्शा तय सेक्टर में ही चलेंगी। हालांकि, इस प्लान को लेकर बुधवार को भी चर्चा की गई है। इसके बाद संभवत: रविवार को रिक्शा संचालक अपनी बैठक करेंगे और इस प्लान को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद एक फाइनल मीटिंग पुलिस अधिकारियों के साथ होगी, जिसमें प्लान फाइनल होगा। फाइनल प्लान तैयार होने के बाद ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। अलग-अलग सेक्टर में बांट रहे
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि ई-रिक्शाओं को लेकर दो मीटिंग हो चुकी है। बुधवार को हुई मीटिंग में सेक्टर को लेकर प्लानिंग की गई है। शहर बढ़ा है, और ई-रिक्शाओं की संख्या साढ़े 10 हजार के करीब हैं। ऐसे में सेक्टर की संख्या को 6 से बढ़ाकर 10 किया गया है। इसमें सेक्टर के नाम के साथ ही रोड भी तय की गई है। रविवार को फिर मीटिंग होगी
ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए प्लान को रिक्शा संचालकों द्वारा रविवार को मीटिंग की जाएगी। जिसमें ये प्लान को बताया जाएगा। वे लोग भी इसे लेकर डिस्कशन करेंगे। इसके बाद आगामी बुधवार को एक मीटिंग की जाएगी, जिसमें सेक्टर सहित अन्य बातों को फाइनल किया जाएगा। प्लान फाइनल होने के बाद इसका प्रोसिजर शुरू किया जाएगा। हालांकि ये प्रोसेस काफी बड़ी है, धीरे-धीरे ये प्रोसेस आगे बढ़ेगी। सेक्टर में कलर कोडिंग के अनुसार चलेगी
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शाओं को कलर कोडिंग के आधार पर सेक्टर बांटे जाएंगे। अलग-अलग कलर की रिक्शाओं को अलग-अलग सेक्टर दिए जाएंगे। ये ई-रिक्शा उसे सेक्टर में चलेंगी। ई-रिक्शाओं पर सेक्टर क्रमांक, ई-रिक्शाओं की नंबरिंग सहित अन्य जानकारी रहेंगी। ये भी बताया जा रहा है कि सेक्टर तय होने के बाद अगर कोई ई-रिक्शा दूसरे सेक्टर में चलता मिलेगा तो उस पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेंगी। ट्रैफिक सुधार को लेकर ये नवाचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *