4.5 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 नए स्वास्थ्य केंद्र:सिरोही में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली सौगात, मरीजों को मिलेगी राहत

सिरोही में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयासों से सिरोही विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिले के गोयली, मांकरोड़ा और डोडूआ में प्रत्येक उपकेंद्र पर 1.5 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण किया जाएगा। कुल 4.5 करोड़ रुपए की इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि सिरोही वासियों की समृद्धि और सुविधाओं के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री के अनुसार यह कदम गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। भजनलाल सरकार की यह पहल ग्रामीण और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य को पूरा करेंगी। इन नए स्वास्थ्य केंद्रों से स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी स्तर पर उपलब्ध होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *