ऑटो में महिला के मंगलसूत्र से सोने का लॉकेट चोरी:सतना में साथ में बैठी दो महिलाएं काटकर फरार, रेलवे स्टेशन से बमुरहा जाते वक्त वारदात

सतना में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला के मंगलसूत्र से सोने का लॉकेट चोरी हो गया। कानपुर निवासी शीला सिंह रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर अपनी बहन के घर बमुरहा जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो में सवार दो अज्ञात महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र काटकर लॉकेट चोरी कर लिया और फरार हो गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शीला सिंह ट्रेन से सतना रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां से उन्होंने सर्किट हाउस होते हुए मुख्त्यारगंज मार्ग से बमुरहा जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो में पहले से ही दो महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई थीं। मुख्त्यारगंज रोड पर मौका पाकर काटा लॉकेट ऑटो जैसे ही मुख्त्यारगंज रोड पर आगे बढ़ा, दोनों संदिग्ध महिलाओं ने मौका देखकर शीला सिंह के मंगलसूत्र का सोने का लॉकेट काट लिया। चोरी के तुरंत बाद उन्होंने ऑटो रुकवाया और नीचे उतरकर फरार हो गईं। ऑटो रुकवाकर तलाश की, नहीं मिलीं महिलाएं महिलाओं के उतरते ही शीला सिंह को अपने मंगलसूत्र से लॉकेट गायब होने का पता चला। उन्होंने तुरंत ऑटो रुकवाया और आसपास तलाश की, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं भीड़ में गायब हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से थाने में शिकायत घटना के बाद शीला सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। इस घटना से एक बार फिर शहर में ऐसे महिला गिरोहों की सक्रियता सामने आई है, जो ऑटो में सवारी बनकर बैठते हैं और यात्रियों के गहने, नकदी या अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है और ऑटो चालकों से भी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *