BRTS चौराहों पर विशेष सुरक्षा उपाय कर रही ट्रैफिक पुलिस:रात में वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए लगाए रेडियम टेप

इंदौर में शहर के प्रमुख BRTS चौराहों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इन चौराहों पर रेलिंग और सिग्नल पोल पर रेडियम टेप लगाया है, जो रिफ्लेक्टर का काम करेगा। इससे वाहन चालकों को रात में खंभे और रेलिंग का पता चल सकेगा। DCP आनंद कलादगी के निर्देश पर यह पहल की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बीआरटीएस के प्रमुख चौराहों पर स्थित सिग्नल पोल और रेलिंग पर रिफ्लेक्टर रेडियम टेप लगाई है। इससे विशेष रूप से रात के समय और कोहरे में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिलेगी। शहर में BRTS हटाने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते कई जगह रेलिंग और डिवाइडर तोड़े जा चुके हैं। इससे सिग्नल पोल बीच रास्ते में आ गए हैं, जो रात और कोहरे की वजह से वाहन चालकों को कई बार दिखाई नहीं देते हैं। पुलिस का मानना है कि रिफ्लेक्टर टेप लगने से वाहन चालक इन बाधाओं को दूर से पहचान पाएंगे, जिससे सड़क हादसों की संभावना कम होगी। जनता से अपील ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात और कोहरे के समय निर्धारित गति से वाहन चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *