जालोर में निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली:मुख्य सचेतक व कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, राजस्थान में सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन

राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जालोर शहर में जिला प्रशासन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को आहोर रोड स्थित पीएम श्री स्कूल परिसर से विधानसभा मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे एवं डीएफओ जयदेव सिंह चारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पीएम श्री स्कूल से रवाना होकर जिला कलेक्ट्रेट, अस्पताल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्किल होते हुए पुनः स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं पेड़ लगाओ, हरियाली बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ जैसे नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आए। इस सभी छात्र-छात्राएं हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान गुरुवार को जिले के रंगाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ नर्सिंग छात्राएं,शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली ने शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण, वृक्षारोपण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, जब्बरसिंह, ईश्वरसिंह सहित अनेक शिक्षक, वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *